सीतामढ़ी मे आज पाँच श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 8000 से अधिक श्रमिक भाइयों का सीतामढ़ी में हुआ आगमन। 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से दो दिल्ली से एवं एक त्रिपुर से आई ।डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा एवं एसपी अनिल कुमार ने सीतामढ़ी जंक्शन पर स्वयं उपस्थित होकर कमान संभाली ।सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए एक-एक कर सभी श्रमिक भाइयों को स्कैनिंग किया गया ,इसके उपरांत उनके सामानों को भी सेनेटाइज किया गया ।सभी को नाश्ता का पैकेट एवं पानी का बोतल भी दिया गया, इसके उपरांत सभी को उनके संबंधित प्रखंडों के प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजा गया। इसके पूर्व डीएम एसपी ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को ब्रीफिंग भी किया। ट्रेन आने के पूर्व भी सभी बसों को भी सेनेटाइज भी किया गया।-





Leave a Reply