सरैया को नगर पंचायत बनाने की अनुशंसा।
दीपक कुमार, पारू 23/5/2020
सरैया बाजार में सरैया युथ ग्रुप की बैठक में नगर विकास विभाग द्वारा सरैया को नगर पंचायत बनाने की अनुशंसा किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है।बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रुप के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दी एवं नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा को बधाई दी।बैठक की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष मोतीलाल शुक्ला ने की और कहा कि युथ ग्रुप द्वारा विगत चार वर्षों से ये मांग की जा रही थी जो आज साकार होता हुआ दिख रहा है।

बैठक में उपाध्यक्ष विश्वजीत शाही वीरेंद्र कुमार शोनु, धीरज कुमार शुक्ला, राकेश कुमार, शशिभूषण राय,हरिकिशोर साह, विनोद यादव, सुनील कुमार, अमरजीत कुमार, कौशल किशोर, विनय कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार पिक्कू अन्य लोग शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता मोतीलाल शुक्ला ने की।




Leave a Reply