बोकारो/कसमार : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के कारूजारा टोला में एक हृदय विदारक घट’ना ने दिल को झकजोर कर के रख दिया। बेटी की शादी डोली के संग पिता की अर्थी उठी । ख़बर के अनुसार दुल्हन के पिता कोलश्वर महतो (44) घर के पास से गुजर रहे 11हजार हाईटेंशन की करेंट की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पल भर में शहनाई की धून मातमी धून में बदल गयी। देखते ही देखते बेटी की हाथों में लगी मेंहदी का रंग फीकी हो गयी। और बेटी की डोली के साथ ही पिता की अर्थी भी उठ गयी। घटना शुक्रवार की सुबह को घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही कसमार थाना प्रभारी राजेंद्र चौधरी घ’टनास्थल पर पंहूचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की विदाई के बाद पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घट’ना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ लंबोदर महतो मौके पर पहुंचे. घटना पहुँच कर उसकी बेटी को ढांढस बंधाकर ससुराल विदा किया । मौके पर विधायक ने विद्युत विभाग के जीएम से बात की एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के परिजन को अविलंब सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा. इधर घट’ना की जानकारी पाकर स्थानीय मुखिया पति रामकिशुन महतो, पंसस पति सनातन महतो, उपमुखिया भीम प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया अमरलाल महतो, समाजसेवी दिलीप महतो, संदीप कुमार महतो, डॉ अखिलेश्वर महतो आदि भी पहुंचे. मुखिया पति रामकिशुन महतो ने मृ’तक के परिजन को अपनी ओर से आर्थिक मदद भी की.



Leave a Reply