BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

सीतामढ़ी: जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे घर, अब तक 6 मरीज स्वस्थ होकर लौटे…

सीतामढ़ी : जिले के कोविड हेल्थ सेन्टर में इलाजरत दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे। गौरतलब हो कि दोनों का इलाज कोविड हेल्थ सेन्टर सीतामढ़ी में चल रही थी। उनकी दो रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आई है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बधाई देते हुए उसकी स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने चिकित्सा में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवम डॉक्टरों को भी बधाई देते हुए कहा है कि पूरे सीतामढ़ी को आप सभी पर गर्व है। उक्त दोनों स्वस्थ कोरोना मरीज को विदा करने से पहले सिविलसर्जन के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उक्त स्वस्थ हुए कोरोना मरीज की गहन जाँच किया। उसे प्रतिदिन की दिनचर्या सहित स्वास्थ्य टीप भी दी गई। भेजे जाने से पहले एम्बुलेंस को सेनेटाइज भी किया गया। पूरी मेडिकल टीम ने पूरी गर्मजोशी के साथ ताली बजाकर अपने स्वस्थ कोरेना मरीज की विदाई दिया।

उक्त स्वस्थ मरीज ने ने कहा जिला प्रशासन द्वारा जिले में इलाज की इतनी अच्छी व्यवस्था निश्चित रूप से काबिले तारीफ है।उन्होंने लोगो से अपील किया किया, की कोरोना से डरने का नही बल्कि बचने का है,और उसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग एवम सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना है। उन्होंने कहा की हिम्मत एवम धैर्य के साथ कोरोना को परास्त किया जा सकता है। अबतक जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव केस प्राप्त हुए है,जिसमे एक कैंसर पी’ड़ित कोरोना मरीज की मृ’त्यु हो गई, 6 इलाज के उपरांत स्वस्थ होकर घर लौटे, वर्तमान में जिले में 3 एक्टिव केस है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.