GAYA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में जारी लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को काफी मु’श्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रवासी मजदूरों को अपने गांव आने के बाद भी उन्हें घर जान के बजाय क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है. इन सब के बीच गया के मोहनपुर प्रखंड के कचनपुर विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में 5 साल के मासूम की सांप का’टने से मौ’त हो गई. ग्रामीणों ने सांप को भी मा’र दिया है. वहीं कोई भी अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
बताया जा रहा है कि गया के मोहनपुर प्रखण्ड के कंचनपुर उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में मुंबई से लौटा एक परिवार चार दिन से रह रहा था. बच्चे और उसकी मां जमीन पर सो रही थी. तभी बुधवार की देर रात 3 बजे के करीब में बच्चे को सांप ने काट लिया. जिसके बाद क्वारेंटाइन सेंटर में ह’ड़कंप मच गया.

आ’नन-फा’नन में वहां क्वारेंटाइन लोगों ने सांप को पी’ट पी’ट कर मा’र डाला. आ’नन फा’नन में बच्चे को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौ’त हो चुकी थी. मृ’तक के परिजनों ने सरकारी व्यवस्था पर आ’रोप लगाया है. बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में सोने के लिए जमीन पर सिर्फ गद्दा दिया गया है, इसलिए बच्चा जमीन पर ही सो रहा था और सांप के का’टने से मौ’त हो गयी है.



Leave a Reply