कोल्हापुर, महाराष्ट्र से श्रमिक स्पेशल ट्रेन बोकारो पहुँची॥
बोकारो : कोल्हापुर, महाराष्ट्र राज्य में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर को वापस लाने के क्रम में दिनांक 21 मई 2020 दिन गुरुवार को झारखंड राज्य के विभिन्न जिले के प्रवासी मजदूरों एवं छात्र-छात्राओं को विशेष ट्रेन से वापस लाया जा रहा है। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुँच चूंकि है। उक्त ट्रेन में झारखंड राज्य के 16 विभिन्न जिले के कुल 1457 मजदूरों एवं छात्र-छात्राएं है, जिसमे बोकारो के सबसे ज्यादा 469 मजदूर व छात्र-छात्राएं शामिल है।

इसके अलावे अन्य जिलों में से धनबाद जिले के 33, चतरा जिले के 59, देवघर जिले के 33, पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम के 23, गढ़वा जिले के 43, गिरिडीह जिले के 195, गुमला जिले के 04, हजारीबाग जिले के 370, कोडरमा जिले के 77, लातेहार जिले के 43, रामगढ़ जिले के 34, रांची जिले के 36, सरायकेला-खरसावां जिले के 02, जामताड़ा जिले के 04 एवं अन्य 32 है। झारखंड के 16 विभिन्न जिलों के लिए 1467 मजदूरों को वापस अपने गृह जिले भेजने हेतु कुल 67 बसों का प्रयोग किया जाएगा।





Leave a Reply