BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर :अहियापुर के एम्बुलेंस चालक को हुआ कोरोना

मुजफ्फरपुर जिला में आज कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव का एक केस सामने आया है।अहियापुर से सम्बंधित 19 वर्षीय युवक जो एंबुलेंस चलाता है वह 1 सप्ताह पूर्व एक डेड बॉडी को लेकर लखनऊ गया था।वहां से लौटने के बाद उसने एसकेएमसीएच में अपना जांच करवाया।जांचोपरांत उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मरीज को कोविड केयर सेंटर में आईसोलेट कराया जा रहा है जहां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज किया जाएगा।मेडिकल टीम द्वारा मरीज के क्लोज कांटेक्ट का पता लगाया जा रहा है ।जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 31 हो चुकी है। जबकि 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।बिहार में बुधवार को अहले सुबह कोरोना की आई पहली जांच रिपोर्ट में एक साथ 54 पॉजिटिव मरीज मिले, उसके बाद फिर आई दूसरी जांच रिपोर्ट में छह और पॉजिटिव मामले मिले हैं जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1579 पहुंच गई है।

आज की मिली पहली रिपोर्ट में मिले पॉजिटिव मामलों में 12 मरीज भागलपुर के, 11 बांका के, छह नालंदा के, 15 खगड़िया के, छह मधुबनी के, दो सुपौल के और एक-एक गोपालगंज और कटिहार जिले के हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट में छह नए मरीज दरभंगा जिले के हैं।बता दें कि बुधवार को भी Covid-19 के दो हजार से ज्यादा सैम्पल्स की जांच हो रही है। अबतक राज्य में 51 हजार से ज्यादा सैम्पल की जांच हो चुकी है, जिसमें अबतक 1579 मरीज मिले हैं, 534 मरीज ठीक हो चुके हैं और नौ की अबतक मौत हो चुकी है।

Input: the Bharat News

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.