BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

SITAMARHI : डा. रजनिश कुमार ने ज़रूरतमंदों के बीच 600 खाद्य सामग्री के पैकेटों का किया वितरण।

सुरसंड (सीतामढ़ी)।सीतामढ़ी के प्रख्यात पीआर हेल्थ केयर कंसलटेंसी मेडिकेयर चांदपट्टी द्वारा बुधवार को लगातार 44 वें दिन भी सुरसंड एवं परिहार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गरीब, असहाय एवं ज़रूरतमंदो के बीच 600 खाद्य सामग्री के पैकेटों का वितरण किया गया।

खाद्य सामग्री के वितरण का कार्यक्रम पिपरा बिशनपुर पंचायत, बघारी पंचायत अंतर्गत धनारी, कोआरी, बघारी गाँव के ज़रूरतमंदों के बीच चलाया गया।इस कोरोना महामारी के कारण आर्थिक रूप से पिछड़े ग़रीबों को आर्थिक सहयोग हेतु धनराशि भी दी गई। डॉ रजनीश ने लोगो को आश्वस्त करते हुये आगे भी इस तरह का सहयोग जारी रखने आश्वासन दिया।

समाज सेवी सह सीतामढ़ी जिला के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सचिव सुप्रसिद्ध डा. रजनिश कुमार (एम.डी) ने पत्रकारों को बताया कि गरीब असहायों को सहायता करने में हमें बहुत ही आनंद होता है।इसी तरह हर लोगों को अपना मानवता का परिचय देना चाहिए और मानव धर्म निभाना चाहिये।दूसरा मानव जब क’ष्ट में हो तो उसे साथ दें तब ही जीवन सफल होता है।

मौके पर पीआर हेल्थ केयर कंसल्टेंसी के मुख्य चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार के अलावा महंत श्री अशोक दास, सरपंच बिंदेश्वर मंडल, वार्ड सदस्य राम कैलाश सिंह, डॉ ऋषभ, रंजन मिश्रा, नवीन तिवारी, गौतम कुमार, नवनीत पाठक, आकाश वर्मा, अनिल किशोर, राकेश कुमार, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.