BIHARBreaking NewsSTATE

Breaking: बिहार में मिले 6 नए पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा हुआ 1585

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिससे भोजपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कुल 44 जो गई है. इस जिले में अब तक कुल 18 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. फ़िलहाल यहां 26 सक्रीय मामले हैं.

भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से 6 नए मामले की पुष्टि की गई है. जिला प्रशासन की ओर से फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक कुल 118 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 112 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है. जबकि 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

प्रशासनिक अधिकारी ने फर्स्ट बिहार की टीम को बताया कि इन सभी लोगों को पहले से क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. बेहतर जांच के लिए अब इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जायेगा.

बिहार में अब तक कुल 1585 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें से 548 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 9 लोगों की मौ’त हुई है. बता दें कि अभी भी इस राज्य में फिलहाल 1028 केस एक्टिव हैं. सबसे ज्यादा मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए पॉजिटिव आये हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.