BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

स्थानीय जन स’मस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने एनटीपीसी के अधिकारी के साथ किया बैठक

स्थानीय जन समस्याओं को लेकर राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मंगलवार को एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
एनटीपीसी के आई बी में हुई बैठक में किसानों की लंबित फसल क्ष’ति का मुआवजा का भूगतान नहीं होने, रिसिया -पकड़ी आर ई ओ पथ का लंबित निर्माण कार्य, कांटी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में एनएच से कांटी मन तक बनने वाले पक्का नाला एवं क्षतिग्रस्त मधुबन पोखर का मरम्मती जैसे मुद्दों पर एनटीपीसी के सीईओ सुब्रतो मंडल के साथ विस्तृत चर्चा हुई । चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री ने एनटीपीसी के कार्यकलाप पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि यहां के अधिकारी केवल आश्वासन बांटते हैं। स्थानीय जन समस्याओं के निदान के मामले में अधिकारियों का कोई रुचि नहीं है। तभी तो ये सारे मुद्दे लंबे समय से लंबित पड़ा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आप निर्धारित समय सीमा में इन समस्याओं का निदान करावे नहीं तो कांटी से वापस जाएं।


बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों की नाराजगी पर सी ईओ ने कहा कि कोरोना के कारन कार्यों में विलंब हुआ है।आगे अब इसमें विलंब नहीं होगा। मौके पर ही उन्होंने उपस्थित अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से सारे लंबित कार्यों के निष्पादन के लिए 15 दिनों के अंदर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने को कहा। वही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की अब इन कार्यों के लिए आप सबको दुबारा नहीं आना पड़ेगा । मैं स्वयं समीक्षा कर समय सीमा के अंदर इस कार्य को पूरा कराऊंगा।
बैठक में एनटीपीसी की ओर से सीईओ सुब्रतो मंडल, ए जी एम( एच आर) बी के शर्मा,डी जी एम (एचआर) अजय कुमार, सीनियर मैनेजर सिद्धार्थ खरे वहीं किसानों की ओर से पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा नुनू मिश्रा, अनूप प्रसाद चौरसिया, बैजू सहनी, विजय राम, शिव कुमार सहनी,सुबोध कुशवाहा, भरत चौरसिया, राकेश कुमार चौरसिया, सतनारायण प्रसाद चौरसिया, राहुल कुमार, राकेश कुमार सिंह, विवेक रंजन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.