BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

जिला प्रशासन की देखरेख में सम्मान के साथ मृ’तकों का अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ किया गया, विधायक भी रहे मौजूद …

बोकारो : उत्तर प्रदेश के औरैया में दर्दनाक सड़क हादसे में बोकारो जिला के 11 प्रवासी मजदूर अपनी जान खो बैठे थे, वही इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुई। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार के आदेश पर बोकारो जिला प्रशासन ने बोकारो जिला के सभी मृत 11 प्रवासी मजदूरों एवं घायलों को एंबुलेंस से लाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा सभी मृ’तकों एवं घा’यलों को ट्रक में अव्यवस्थित तरीके से झारखंड लाया जा रहा था जिसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को दी गई मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी मजदूरों को सम्मान के साथ लाने के लिए उपायुक्त श्री मुकेश कुमार को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते हैं उपायुक्त ने सभी मृतकों तथा घायलों को लाने हेतु सारी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित करते हुए 12 एंबुलेंस गाड़ियों को झारखंड की सीमा (बरही) बरही के लिए दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए भेज दिया। बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा सभी जिला के मृतक यो घायल मजदूरों को एंबुलेंस के माध्यम से बोकारो लाया गया। घायल मजदूरों को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दर्दनाक सड़क हादसे में 11 मृत मजदूरों को उनके पैतृक निवास स्थान पर सम्मान के साथ विधि विधान द्वारा जिला प्रशासन की उपस्थिति में उनका दाह संस्कार किया गया।

सभी 11 मृ’त मजदूर चास प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर, खीराबेड़ा तथा बाबूडीह ग्राम के निवासी थे तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में सभी मृतकों का दाह संस्कार किया गया। वहीं सिविल सर्जन श्री अशोक कुमार पाठक ने बताया कि दुर्घ’टना में घायल 5 प्रवासी मजदूरों की स्थिति बेहतर है तथा उन्हें बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरही से चलकर एंबुलेंस के माध्यम से जैसे ही मृतकों के शव बोकारो जिला में प्रवेश किया उन सभी शवों की स्थिति का जायजा लेने तथा मृ’तकों को सम्मान के साथ उनको उनके पैतृक निवास पहुंचाने हेतु माननीय बोकारो विधायक श्री विरंची नारायण एवं जिला प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी चास श्री संजय सांडिल, अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद दृवेदी के अलावे पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी की उपस्थिति में सभी शवों को उनके पैतृक निवास स्थान ले जाया गया तथा उनका दाह संस्कार उनकी उपस्थिति में किया। मृतकों के परिजनों से स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दुख की इस घड़ी में उन्हें हौसला बनाए रखने को कहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.