मुजफ्फरपुर में कपड़े व रेडीमेड की दुकानों को खोले जाने को लेकर लॉक डाउन के चौथे चरण के पहले दिन जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कपड़े दुकानों को खोलने के लिए अनुमति दे दी है।
कपड़ों व रेडीमेड की दुकान है सोमवार बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए और कोरोना संक्रमण से बचाओ का ख्याल रखते हुए खोली जा सकेंगी।गौरतलब है की इससे पहले जब बाकी व्यवसायों को लॉक डाउन मिलने के बाद दुकानों को खोलने की अनुमति मिली थी और कपड़े और रेडीमेड के दुकानदारों को इसकी अनुमति नहीं दी गई थी जिसके बाद से ही दुकानदारों में काफी निराशा और नाराजगी देखी जा रही थी।
राज्य के गृह विभाग के निर्देश के बाद अब मुजफ्फरपुर में कपड़े व रेडीमेड की बंद दुकानों को खोले जाने के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अनुमति दे दी है।ये बता दें कि कपड़ों व रेडीमेड की दुकान है सोमवार बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के ही 4:00 बजे तक के सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए और कोरोना संक्रमण से बचाओ का ख्याल रखते हुए खोली जा सकेंगी।





Leave a Reply