BIHARBOKAROBreaking NewsJHARKHANDSTATE

मृ’तकों के पा’र्थिव शरीर को ससम्मान लाने के लिए जिले से 13 एम्बुलेंस बरही रवाना…

मृ’तकों के पा’र्थिव शरीर को ससम्मान लाने के लिए जिले से 13 एम्बुलेंस बरही रवाना..
बोकारो : उत्तर प्रदेश के ओरैया जनपद में हुए सड़क हा’दसे में बोकारो जिला से मृ’त 11 व्यक्तियों के पा’र्थिव शरीर को ससम्मान लाने के लिए 13 एम्बुलेंस, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं सैनिटाइजेशन टीम को रवाना कर दिया गया है। झारखंड सीमा के बरही के पास से एम्बुलेंस में आदर के साथ पार्थिव शरीर उनके घर तक लाया जाएगा। घा’यलों का इलाज के लिए भी समुचित व्यवस्था कर ली गई है। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर भेज दिया है। समाहरणालय परिसर से एम्बुलेंस रवाना करते समय उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, निदेशक डीपीएलआर श्री पशुपति नाथ मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.