Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

1664 प्रवासियों को भावनगर, गुजरात से लेकर बोकारो पहुंची स्पेशल ट्रेन

1664 प्रवासियों को भावनगर, गुजरात से लेकर बोकारो हुंची स्पेशल ट्रेन॥

बोकारो : केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त पहल पर पश्चात लॉक डाउन की वजह से अन्य राज्यों में झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1664 श्रमिक एवं छात्र आज स्पेशल ट्रेन से भावनगर, गुजरात से बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी। यहां आने वाले सभी श्रमिकों को ट्रेन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ट्रेन से उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक जाने हेतु अलग-अलग जिलों की बस में बैठाकर बोकारो रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। झारखंड केकुल 18जिलोंमें सेकुलब1664लोग_आए प्रवासी मजदूरों में झारखंड के कुल 18 जिलों में से कुल 1664 लोग आये जो जिलेवार निम्न है :-

बोकारो- 27, चतरा -1206, देवघर-08, धनबाद-04, पूर्वी सिंहभूम-03, गढ़वा-41, गिरिडीह- 56, गोड्डा-05, गुमला- 10, हजारीबाग-233, कोडरमा- 01, लातेहार-09, पलामू-49, रामगढ़-05, साहिबगंज-02, सरायकेला खरसावां-01, सिमडेगा-03 एवं रोहतास (बिहार)-01
गुजरात से आने वाले मजदूरों, छात्रों, तीर्थयात्री एवं अन्य लोगो को उपायुक्त श्री मुकेश कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि रंजन सिंह के निर्देशानुसार बोकारो स्टेशन के प्लेटफार्म पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावे आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्कैनिंग हेतु मेडिकलन टीम की भी तैनाती की गयी थी। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि से आने वाले सभी श्रमिक बंधुओं के बीच नास्ता, पानी, का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे उन्होंने आगे कहा कि मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके हीं हम इस कोरोना नामक महामारी को हराकर इस पर जीत हासिल कर सकते है। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ, सतर्क व सुरक्षित रहें। भावनगर, गुजरात से बोकारो आने वाले सभी मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये गए हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से गुजरात से आने वाले सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सेनेटाइजड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है।
श्रमिकों के आगमन को लेकर बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जगह-जगह बेरिकेड्स कर गोल घेरा का निर्माण कराया गया था। इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई थी। श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही की गई थी, जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से 18 जिलों के लिए निर्धारित 55 बसों एवं 05 छोटे वाहनों में बैठाकर मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। वहीं इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल आदि भी उपलब्ध कराया गया। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के द्वारा बोकारो जिला के सभी पदाधिकारियो, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों, व अन्य सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि कोविड-19 से बचाव के इस जंग में जिस प्रकार सभी ने बेहतर टीम भावना के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। सभी के सहयोग से हीं हम कोरोना नामक इस महामारी का डटकर मुकाबला कर पा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में निज हित से परे हटकर सभी बेहतर कार्य कर रहे हैं। आशा है कि इसी प्रकार आप सभी के द्वारा सेवा भाव व टीम भावना के साथ किये गए कार्य व परस्पर सहयोग से हम जल्द हीं कोरोना नामक महामारी को हरा कर इस पर जीत हासिल कर पायेंगे।


इस दौरान डीपीएआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, एएसएम बोकारो रेलवे स्टेशन श्री प्रदीप प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार गर्ग, जिला योजना पदाधिकारी श्री देवेश गौतम, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोतीलाल हेम्ब्रम, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री सतीश चंद्र झा, सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो सहित पुलिस पदाधिकारियो एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.