सीतामढ़ी जिले में लगातार दूसरे दिन डीएम और एसपी ने कई क्वॉरेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। डीएम अभिलाषा शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा प्रवासी श्रमिक भाइयों को ना हो कोई दिक्कत इसे हर हाल में सुनिश्चित करें.
लापरवाही , शिथिलता एवं गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने पर होगी करवाई, ये बातें सीतामढ़ी डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा एवं एसपी अनिल कुमार ने अपने वरीय पदाधिकारियों के साथ लगातार दूसरे दिन जिले के प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। डीएम का कारवां सबसे पहले राजकीय मध्य विद्यालय रीगा पहुंचा। डीएम ने पहुंचते ही सबसे पहले वहाँ रह रहे प्रवासी श्रमिक भाइयों से मुलाकात किया और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया ।डीएम ने उपस्थित अंचलाधिकारी एवम बीडीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर लगातार विजिट करें तथा लगातार आ रहे प्रवासी श्रमिक भाइयो की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें ।उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं को उनसे पूछकर स्वयं अपने हाथों से नोट किया और उपस्थिति अधिकारियों को शाम तक उसे हल करने का निर्देश दिया ।

राजकीय मध्य विद्यालय रीगा के बाद डीएम का कारवा मध्य विद्यालय कैलाश बभंगामा पहुंचा। डीएम ने वहां रह रहे प्रवासी श्रमिकों को संबोधित किया। उन्हें कोरोना महामारी से बचाव के बारे में विस्तार से बताया उनसे व्यवस्थाओं का भी फीडबैक लिया। डीएम ने अंचलाधिकारी रीगा को फटकार लगाते हुए कहा कि आपदा के कार्यो को पूरी गभीरता से करे।उन्होंने वहां रह रहे श्रमिक भाइयों को अपना नंबर देते हुए कहा कि अगर कोई समस्या हो तो मुझे व्हाट्सएप करें।उक्त अवसर पर एसपी अनिल कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार,ओएसडी प्रभात भूषण सहित बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे।





Leave a Reply