सड़क पर प्रवासी मजदूर या श्रमिक या अन्य कोई व्यक्ति मिले तो उनके साथ मानवीय व्यवहार करें : उपायुक्त
बोकारो : कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु देश को आगामी 17 मई, 2020 तक लॉक डाउन किया गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों व अन्य को अपने-अपने घरों में भेजने तथा लाने का कार्य जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में कई बार जानकारी के अभाव में या विभिन्न कारणों से श्रमिक आदि पैदल एवं साइकिल से लंबी दूरी तय कर एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर जा रहे हैं। इस सम्बंध में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने पत्र जारी कर सम्बन्धित पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा निदेश दिया है।
■ क्षेत्र में पैदल या साइकिल से भ्रमण करते हुए प्रवासी मजदूर या श्रमिक या अन्य कोई व्यक्ति मिले तो उनके साथ मानवीय व्यवहार करें-
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने उक्त सम्बन्ध में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अधिकारी तथा जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत पैदल या साइकिल से भ्रमण करते हुए प्रवासी मजदूर या श्रमिक एवं अन्य कोई व्यक्ति मिले तो उनके साथ मानवीय व्यवहार के साथ उनका परिचय प्राप्त कर निकटतम चिन्हित प्रशासनिक भवन या अस्थाई कैंप में उनका स्कैनिंग एवं भोजन आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। आवश्यकतानुसार यदि कैम्प या प्रशासनिक भवन उक्त स्थान से दूर है तो वाहन भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

■अनावश्यक घूमने वाले को किसी भी चेक पोस्ट या थाना आदि के द्वारा नजर अंदाज नहीं करें
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में इधर-उधर घूमने वाले को किसी भी चेक पोस्ट या थाना आदि के द्वारा नजर अंदाज नहीं किया जाए। उन्होंने आगे बताया कि उन लोगों के साथ किसी प्रकार का दुव्यवहार ना हो जो लंबी यात्रा आदि के कारण पहले से ही संबंधित समूह के अत्याधिक तनाव, थकान एवं भूखे रहने की संभावना होती है इसलिए ऐसे मामले को संज्ञान लेते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष को भी सूचित करें।



Leave a Reply