BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: अब प्रखंडों में मोबाइल वैन करेगा कोरोना सैंपल कलेक्ट, सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी…

प्रखंडों में घूम मोबाइल वैन लेगें कोरोना संदिग्धों के सैंपल

  • एक दिन में ले सकेगें 50 सैंपल
  • रोज तीन से चार प्रखंड में जाएगें मोबाइल वैन
    मुजफ्फरपुर। 15 मई

कोरोना से लड़ाई में मुजफ्फरपुर जिला स्वास्थ्य समिति ने एक नया अध्याय जोड़ा है। प्रवासियों और संदिग्ध लोगों के सैंपल कलेक्शन में तेजी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से शुक्रवार को दो मोबाइल वैन का आरंभ किया गया । जिसे सिविल सर्जन डाॅ एसपी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर जिला स्वास्थ्य समिति से रवाना किया। जो सभी प्रखंडों में जाकर प्रवासियों और संदिग्धों के सैंपल लेगें। सिविल सर्जन डाॅ एसपी सिंह ने कहा कि प्रायः देखा जा रहा था कि जो भी संदिग्ध हैं वे गाड़ियों में बैठकर आते थे। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता था। ऐसे में यह मोबाइल वैन संदिग्धों और कोरेंटीन सेंटर से भी संदिग्धों के सैंपल लेगा। वहीं केयर के डीटीएल सौरभ तीवारी ने कहा कि प्रखंडों मे जाने के अलावा यह मोबाइल वैन सब्जी बाजार एवं अन्य भीड़ भाड़ वाले जगहों पर रैंडम सैंपल का कार्य भी किया जाएगा। इस वैन से सैंपल कार्य मे आपेक्षिक गति भी आएगी वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी उपयोगी साबित होगा।

एक दिन में 50 सैंपल लेगा

दोनो मोबाइल वैन एक दिन में तीन चार प्रखंडों में जाएगा। जिसमें अधिकतम 50 सैंपल कलेक्शन लिए जा सकेगें। इस मोबाइल वैन के पीछे की खिड़की में दो छिद्र हैं जिसमें से पारामेडिकल स्टाॅफ हाथ निकालकर सैंपल लेगें। इस कार्य को करने में पीपीई किट पहनने की भी जरुरत नहीं होगी। जिससे कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी। मौके पर सिविल सर्जन डाॅ एसपी सिंह, एसीएमओ डाॅ बिनय कुमार शर्मा, डीसीएम राजकिरण, डीपीएम बी पी वर्मा और केयर जिला संसाधन ईकाई के डीटीएल सौरभ तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.