Breaking NewsNational

Coronavirus: वर्ल्ड बैंक भारत को देगा 1 बिलियन डॉलर का सामाजिक सुरक्षा पैकेज

Coronavirus: वर्ल्ड बैंक भारत को देगा 1 बिलियन डॉलर का सामाजिक सुरक्षा पैकेज

विश्व बैंक ने भारत के लिए 1 बिलियन डॉलर का सामाजिक सुरक्षा पैकेज (Social Protection Package) देने की घोषणा की है. भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में इसे लगाया जाएगा.

अभूतपूर्व तरीके से लागू हुआ लॉकडाउन

विश्व बैंक के एक बिलियन डॉलर (करीब 7600 करोड़) सामाजिक सुरक्षा पैकेज पर WB के इंडिया हेड जुनैद अहमद ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, जन धन, आधार और मोबाइल के मौजूदा बुनियादी ढांचे का यह गुल्लक है.

जुनैद अहमद ने कहा कि कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए दुनियाभर में सरकारों को अभूतपूर्व तरीके से लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को लागू करना पड़ा है.

इससे पहले न्यू डेवलपमेंट बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने की घोषणा की थी. बैंक का कहना था कि यह लोन इसलिए दे रहे हैं ताकि भारत को कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिले और कोरोनावायरस महामारी से होने वाले मानवीय, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.