BIHARBreaking NewsPATNASTATE

लॉकडाउन के बीच आज एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स पहुंचेगी पटना एयरपोर्ट

लॉक डाउन के बीच आज पटना एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स पहुंचने वाली है. ये दोनों दाे विशेष चार्टर्ड विमान हैं जो लैंड करेंगे. पहला चार्टर्ड मुंबई से सुबह 7 बजे टेकऑफ हो चुका है और पटना एयरपोर्ट पर 9.15 बजे लैंड करेगा और दस बजे रवाना हाेकर 12.15 बजे मुंबई पहुंच जाएगा.

दरअसल यह विमान ओएनजीसी ने हायर किया है. इन 110 लाेगाें काे सुबह में साढ़े छह बजे ही पटना एयरपोर्ट पर बुला लिया गया है. साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए इन्हें विमान तक ले जाया जाएगा. ये यात्री केवल हैंड बैगेज ही ले जा सकेंगे.

सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये गए हैं. बैगेज काे पहले सेनेटाइज किया जाएगा यही नहीं इन यात्रियाें काे मास्क और ग्ल्वस पहनकर आने काे कहा गया  है. इनके माेबाइल में आरोग्य सेतु ऐप रहना जरूरी है जिसमें उन्हें ग्रीन दिखने पर ही जाने की इजाजत दी जाएगी.

सभी यात्रियाें की स्क्रीनिंग की जाएगी इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है. स्क्रीनिंग करने वाले कर्मी पीपीई किट पहनें रहेंगे. सबाें की जांच हाेने के बाद बस से ले विमान तक ले जाया जाएगा. एक बस में 15 से 20 यात्री ही सवार रहेंगे ताकि साेशल डिस्टेंसिंग रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.