BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: भाकपा मास्क, साबुन व सेनिटाइजर वितरण करेगी…

भाकपा मास्क,साबुन व सेनिटाइजर वितरण करेगी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए जिला के सभी प्रखंडों में मास्क,साबुन व सेनिटाइजर का जरूरतमंदों के बीच वितरण करेगी।विधान पार्षद प्रो० संजय कुमार सिंह ने दस हजार मास्क, साबुन तथा सेनिटाइजर उपलब्ध कराई है वहीं समाजसेवी तंजीमें इंसाफ नेता सब्बर हसन पांच हजार मास्क, साबुन, सेनिटाइजर उपलब्ध कराई है।उपलब्ध सामानों को प्रखंड वार भेजा जा रहा है।सामानों के वितरण के लिए जिला को कई सेक्टरों में बांटा गया है।

राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, जिला सचिव राम किशोर झा, पूर्ब विधायक जनकधारी प्रसाद कुशवाहा,प्रो०भारती सिन्हा, प्रो०लक्ष्मी कांत,भिखारी प्रसाद यादव, जगदीश गुप्ता, चंदेश्वर प्रसाद चौधरी,सुनील श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह,शम्भू शरण ठाकुर को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।बटवारा के दौरान लोगो को शारीरिक दूरी बनाए रखकर भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचने,मास्क का उपयोग करने तथा हाथों को साबुन से नियमित सफाई करने को जागरूक किया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.