BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: सड़क दुर्घ’टना में कांग्रेसी नेता महेन्द्र विश्वकर्मा घा’यल…

बोकारो/बेरमो : बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर के विश्वकर्मा मोड़ समीप हीरक रोड़ में हाईवा ने कार को चकमा दिया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेन्द्र विश्वकर्मा घा’यल हो गए। स्थानीय लोगो के मदद से उन्हें केन्द्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों के द्वारा घर ले जाया गया। उनके सिर में लल्की चोट आई है। घ’टना के संबंध में बताया जाता है कि महेन्द्र विश्वकर्मा अपने कार जेएच 09 जेड 2052 से पांच नंबर यूनियन ऑफिस से सुभाष नगर स्थित अपने घर जा रहे थे इसी बीच सुभाष नगर समीप विश्वकर्मा मोड़ के पास एक अज्ञात हाईवा ने चकमा दे दिया इससे उनका कार पल्टी मार दिया इससे उनका कार का चारों पहिया ऊपर हो गया। किसी तरह कार की खिड़की से खुद अपने निकले। घटना के समय लॉकडाउन के वजह से सड़क पर कोई भी व्यक्ति नहीं था। इसका फायदा उठाते हुई हईवा घट’ना स्थल से फरार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.