BIHARBreaking NewsPUNJABSTATEUTTAR PRADESH

लॉकडाउन: पंजाब से पैदल अपने घर बिहार जा रहे मजदूरों को बस ने कु’चला, छह की मौ’त, चार गं’भीर घा’यल…

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार देर रात को एक बड़ा हा’दसा हो गया। घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के पास एक रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कु’चल दिया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घा’यल हो गए। इनमें से दो घा’यलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

बुधवार देर रात को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की बस ने पंजाब से लौट रहे श्रमिकों के काफिले को कुचल दिया। वहीं हा’दसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फ’रार हो गया। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर मौ’त हो गई। बताया गया कि सभी मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। मृ’तक और घायल मजदूर बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा रात में करीब 11:45 बजे घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच में हुआ। पंजाब प्रांत में मजदूरी करने वाले श्रमिकों की टोली देर रात को पैदल सहारनपुर से होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोई रोडवेज बस उन्हें कु’चलते हुए फ’रार हो गई।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के नाम हरेक सिंह (52) पुत्र जमादार सिंह, विकास (22) पुत्र हरेक सिंह, गुड्डू (18) पुत्र बूंदा नंदराय, वासुदेव (22) पुत्र जवाहर सिंह, हरीश साहनी (42) पुत्र मती साहनी, वीरेंद्र (28) पुत्र श्यामनाथ निवासीगण गोपालगंज बिहार बताए गए हैं। गंभीर रूप से घायल सुशील और रामजीत को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हा’दसे की जानकारी ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.