Breaking NewsDELHI

स’ख्ती : अगर किताबें या ड्रेस बदली तो निजी स्कूलों पर होगी सख्त का’र्रवाई…

अगर निजी स्कूलों ने नए सत्र के लिए ड्रेस बदली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सीबीएसई, हरियाणा शिक्षा बोर्ड और आईसीएसई स्कूलों के लिए ये आदेश जारी किए हैं। इस बारे में अभिभावकों को शि’कायत करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के नंबर पर सम्पर्क करने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से निजी स्कूलों को इस सत्र में सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के आदेश ही दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की मदों के नाम पर वसूली नहीं करने और फीस नहीं बढ़ाने को भी कहा गया है। वर्दी या किताबें ना बदली जाएं ये आदेश भी दिए हैं, इसके बावजूद निजी स्कूल फीस के लिए दबाव बना रहे हैं।

स्कूलों को चेताया

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी निजी स्कूलों को चेताते हुए कहा गया है कि कोविड-19 के चलते सिर्फ ट्यूशन फीस लेने, अन्य मदों की वसूली ना करने और ड्रेस नहीं बदलने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद अगर किसी स्कूल ने आदेशों का पालन नहीं किया और शि’कायत मिली तो स्कूल इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी।

”सरकार ने स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के आदेश दिए हैं। अभिभावक ऐसी किसी भी मनमानी के लिए उनके दफ्तर में शिकायत दे सकते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी” -सतेंद्र कौर वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.