BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बड़ी खबर: पटना हाईकोर्ट ने रचा इतिहास, एक दिन में 400 मामलों का किया निपटारा…

पटना हाईकोर्ट ने आज एक इतिहास रचा है। कोर्ट ने एक दिन में 400 जमानत याचिका पर करने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही देश में एक दिन में इतने मामलों की सुनवाई करने वाला देश का पहला कोर्ट बन गया है।

दरअसल आज बुधवार 13 मई को पटना हाईकोर्ट में 795 मामले सुनवाई के लिए सुचीबद्ध था। जिस पर वीडियो कॉंफेंसिंग से सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 400 जमानत याचिका पर सुनवाई की। इसके साथ ही एक दिन में इतने मामलों पर सुनवाई करने वाला देश का यह पहला कोर्ट बन गया।

बता दें इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा याचिका पर सुनवाई करने का रिकॉर्ड दर्ज था। गुजरात हाईकोर्ट ने एक दिन में 147 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए रिकॉर्ड बनाया था।

जिसे अब पटना हाईकोर्ट ने 400 याचिकाओं पर एक दिन सुनवाई कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.