बोकारो : झारखंड के प्रवासी मजदूर व अन्य लोग जो दूसरे राज्यों में फंसे है उन्हें वापस झारखंड लाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 मई 2020 दिन बुधवार को दूसरी ट्रेन तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर जिले से राज्य के 23 जिलों के प्रवासी मजदूरों व छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोगो को स्पेशल ट्रेन से 1140 लोगो को वापस लाया गया है जो यह ट्रेन जिले के बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर 12:30 बजे पहुँची। ट्रेन के पहुँचने पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियो ने सभी लोगो का स्वागत किया गया।
प्रवासी_मजदूर_बोकारो_रेलवे_स्टेशन_पहुंचे उनके_चेहरे खिल गए
तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर जिले से आये लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्टेशन पर समुचित व्यवस्था की गई थी जैसे ही प्रवासी मजदूर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे उनके चेहरे खिल गए।
बसों_से 1140_प्रवासी मजदूरों_कोकिया_रवाना कोयम्बटूर से बोकारो पहुंचे 1140 प्रवासी मजदूर व अन्य लोगों को बसों से उनके जिलों के लिए भेजा गया, जो जिलावार निम्न है :- गढ़वा के 11, पलामू के 25, लातेहार के 26, चतरा के 76, हजारीबाग के 83, कोडरमा के 07, गिरिडीह के 201, रामगढ़ के 17 बोकारो के 43, धनबाद के 143, गुमला के 28, लोहरदगा के 14, सिमडेगा के 04, रांची के 40, खूंटी के 08, पश्चिमी सिंहभूम के 40, सरायकेला-खरसावां के 05, पूर्वी सिंहभूम के 72, जामताड़ा के 85, देवघर के 131, दुमका के 57, गोड्डा के 16 एवं साहेबगंज के 08 यात्री शामिल है।

सभी मजदूरों को मेडिकल टीम के द्वारा स्कैनिंग कर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए काम करते हुए उनके जिले में जिले के बसों में बैठा कर भेजा गया। आपको बताएं कि जिला प्रशासन द्वारा वापस लौटे मजदूरों को अपने-अपने घर भेजने के लिए 55 बसें का इंतजाम किया गया था।
जिला प्रशासन तथा_रेलवे_विभाग के_प्रयास_से_सभी_प्रवासी मजदूरों_को_सुरक्षित भेजा जिला प्रशासन बोकारो एवं रेल विभाग के प्रयास से सभी प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिला भेजने का कार्य किया गया। बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रबंधन द्वारा यात्रियों को लेकर उनके गृह जिला भेजने हेतु रेलवे के सुरक्षा बल तथा कर्मियों द्वारा लगातार कार्य कर रहे हैं तथा आगे भी करते रहेंगे। इस दौरान अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमण्डल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री सतीश चंद्र झा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार गर्ग, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोतीलाल हेम्ब्रम, ए आर एम आद्रा रेलवे जॉन के श्री प्रभात कुमार, बोकारो स्टेशन मास्टर श्री के.के.हलदर सहित जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं टीम पीआरडी के सभी सदस्य उपस्थित थे।




Leave a Reply