BIHARBreaking NewsSTATE

पटना: गृह विभाग के बाद अब DGP ऑफिस भी सील…

#PATNA : गृह विभाग के बाद अब DGP ऑफिस भी सील

PATNA: कोरोना का क’हर अब बिहार के सरकारी कार्यालयों पर भी पड़ने लगा है. गृह विभाग के ऑफिस के बाद अब पुलिस मुख्यालय के सील कर दिया गया है.  बताया जा रहा है कि पटेल भवन में स्थिति डीजीपी कार्यालय समेत सभी ऑफिस को सील कर दिया गया है.  सिर्फ यहां पर स्थिति आपदा विभाग का ऑफिस ही खुला रहेगा. सभी ऑफिस को सैनिटाइज किया जा रहा है. इसलिए तीन दिनों को ऑफिस को सील कर दिया गया है. 


आदेश दिया गया है कि गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के एक सहायक के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण और उस सहायक से गृह विभाग के सभी कर्मियों का संपर्क में रहने के कारण गृह विभाग में कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना हो गई है. इस संभावना के रोकथाम के लिए सरदार पटेल भवन स्थित गृह विभाग के ऑफिस को सैनिटाइज किया जा रहा है. सैनिटाइज के लिए ऑफिस को तीन दिन के लिए बंद किया जा रहा है.बता दें कि  कल ही नालंदा में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. उनके घर से लेकर ऑफिस तक को स्टाफ का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.