Breaking NewsCRIMEMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : अवैध श’राब के साथ दो कारोबारी गि’रफ्तार, स्कार्पियो व बाइक जप्त…

कोरोना की अब महामारी में अवैध श’राब की तस्करी करने वाले तस्कर भी तेज हो गए हैं. लॉक डाउन के दौरान विभिन्न माध्यमों से और सामानो की आड़ में शरा’ब की तस्करी की जा रही है.

ताजा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का हैं जहाँ वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक की डिक्की से अवैध शराब जप्त करते हुए उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर शराब तस्कर के ठिकाने से श’राब बरामद करते हुए एक स्कार्पियो भी जप्त की गई है. 

जानकारी के अनुसार मूज़फ्फरपुर में बीती देर रात सदर थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान वाहनो की चेकिंग में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की जांच करते हुए बाइक के डिक्की से विदेशी शरा’ब जप्त की गई. 

दोनो आरोपियों की पहचान सदर थान क्षेत्र के खबड़ा निवासी अभिषेक और कुढ़नी निवासी सतीश के रूप में की गई है.

हिरासत में लिए गए दोनो आरोपी से पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि सदर थाना क्षेत्र के डुमरी पकड़ी निवासी शराब कारोबारी महेश साह से शराब लेकर आ रहे है.

स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सदर पुलिस मुकेश शाह के घर पर छापेमारी कर करीब 23 कार्टून विदेशी शराब जप्त करते हुए एक स्कार्पियो वाहन को भी जप्त कर लिया. 

मौके का फायदा उठा कर मुकेश शाह फरार हो गया. पुलिस मुकेश साह की गि’रफ्तारी के लिए छापेमा’री कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.