BIHARBreaking NewsSTATE

चमकी बु’खार को लेकर शाम की पाठशाला का जागरूकता कार्यक्रम…

चमकी बुखार को ले शाम की पाठशाला का जागरूकता कार्यक्रम।
गर्मी आते ही पूरे देश का ध्यान चमकी बु’खार और मुजफ्फरपुर की और आ जाता हैं,
अब तक चमकी बुखा’र (इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम )का स्पष्ट कारण पता नही चल पाया हैं,
जागरूकता ही बचाव हैं,इसे देखे हुए शाम की पाठशाला यूनिट मुजफ्फरपुर द्वारा साहेबगंज के इंदिरा नगर महादलित टोला केंद्र में सामाजिक दूरी बनाते हुए चमकी बु’खार पर महिलाओ और बच्चो के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
शाम की पाठशाला इंदिरानगर केंद्र संयोजक सहिन्दर मांझी,आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी,कोशल्या देवी, जीविका जी0एम माला देवी ने उपस्थित सभी महिलाओ और बच्चो को चमकी बुखार से सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहे कि बच्चो को तेज धूप में जाने से रोके खासकर धूप में बकरी चराने या घास काटने से बचे,बच्चो को प्रतिदिन साफ पानी से स्न्नान कराए, बच्चो को ors और नींबू पानी का घोल दे,खाली पेट लीची न खायें, रात को बच्चो को खाना खिला कर ही सोने दे,
तेज बुखार होने पर शरीर को पानी की पट्टी दें और पोछे,किसी भी अंधविश्वास में न पड़ें अस्पताल समय से ले जाये।

साथ ही लॉक डाउन में दूरी बना कर रहे,

मीना और रिंकू देवी ने कहा कि चमकी बुखार को ले काफी अफवाह थी, जो आज दूर हो गई हैं, आज से हमारा नारा हैं।

ओझा गुणी के चक्कर मे न आएंगे,कुछ होने पर स्वास्थ्य केंद्र को जायेंगे।

केंद्र संयोजक सहिन्दर मांझी स्थानीय सभी महिलाओ को कोरोना में भी मास्क,हाथ साफ रखने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की,शाम की पाठशाला के संस्थापक ई0 शशि रंजन कुमार ने कहा कि पिछले साल चमकी बुखार से कई बच्चो की दर्दनाक मौत हुई हैं,जिसे देखते हुए हम सब भी शाम की पाठशाला के सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन के चमकी बु’खार से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेंगे। जिसमे सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं,कई लोगो को मास्क नही हैं जल्द ही मास्क भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.