BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो जिला प्रशासन द्वारा “स्माइलिंग बोकारो” के नाम से का चैनल लांच किया जाएगा: उपायुक्त

बोकारो जिला प्रशासन द्वारा “स्माइलिंग बोकारो” के नाम से का चैनल लांच किया जाएगा: उपायुक्त ॥

बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आज गोपनीय कार्यालय में जिले के सभी केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक कर अपने-अपने केबल चैनल के माध्यम से जिला प्रशासन के कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को दिखाने का अपील किया है। केबल ऑपरेटर के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि सभी के द्वारा एक ही नंबर का चैनल से प्रसारण किया जाएगा। #स्माइलिंगबोकारो के नाम से जिला प्रशासन बोकारो का एक चैनल दिनांक 15-05-2020 शुक्रवार को लॉन्च किया जाएगा। इस चैनल के माध्यम से सभी प्रकार की गतिविधियों के साथ साथ वर्तमान में चल रहे ऑनलाइन क्लासेज तथा टेल्स ऑफ हैप्पीनेस कार्यक्रम का भी लोकल केबल चैनलों पर दिखाया जाएगा संध्या 7 बजे #स्माइलिंगबोकारो_बुलेटिन समाचार का प्रसारण भी प्रस्तावित है जो जिले भर में दिन भर की कार्रवाई से जनता को अवगत कराया जाएगा। केबल ऑपरेटर के प्रतिनिधियों ने सूचना भवन बोकारो में बन रहे स्टूडियो भ्रमण कर प्रसारण संबंधी जानकारी भी हासिल की। बैठक के दौरान ACM, DEN, TARA, City केबल इत्यादि के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.