मुंबई से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बोकारो पहुंचे चार मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया
बोकारो (पेटरवार) :- उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के निदेशानुसार जिले के अधिकारियों को जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जहाँ से आने-जाने वाले लोगो को मेडिकल टीमो के द्वारा चेकपकर कर उन्हें वहाँ गुजरने दिया जाता है। पेटरवार चेकनाका पर दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त जिला अभियंता श्री हरि दास ने आज सुबह करीब 05:00 बजे जिले के 4 प्रवासी मजदूर मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, उन्हें वहा पर रोककर मेडिकल चेकप किया गया तथा उन्हें क्वारंटाइन सेंटर पेटरवार में भेजा गया। उक्त मजदूर महाराष्ट्र (मुंबई) से अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बोकारो पहुंचे है तथा ये चारो मजदूर जिले के नावाडीह प्रखंड के पेंक गांव के निवासी है।




Leave a Reply