Breaking NewsNational

बड़ी खबर: लॉकडाउन के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 12 मई से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.. कल शाम से होगी बुकिंग

देश में जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने कुछ रूट पर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे ने कहा कि हमारी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है. शुरुआत में 15 ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाने की है. इसमें सरकार द्वारा चिह्नित जरूरतमंद लोग ही सफर कर पाएंगे.

राजधानी वाला किराया लगेगा-सूत्र

11 मई शाम चार बजे से ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक सिर्फ एसी ट्रेन चलेगी और राजधानी वाला किराया लगेगा. जिनको कंफर्म टिकट मिलेंगी वही यात्रा कर पाएंगे. मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेने चलती रहेंगी.

सिर्फ IRCT से बुक होगी टिकट

रेलवे ने कहा कि सोमवार शाम चार बजे से आम यात्रियों के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू कर रही है. रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ये ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी. आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई शाम चार बजे से शुरू होगी. बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी. स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा.

स्क्रीनिंग से गुजरना होगा

इसके अलावा रेलवे ने कुछ गाइडलाइन भी जारी की है. रेलवे की तरफ से कहा गया है कि प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगा. सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे.

इन 15 रूटों पर चलेंगी ट्रेन

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से रेल यातायात ठप है. अब 50 दिन बाद 12 मई से 15 रुट पर ट्रेन चलने लगेंगी. फिलहाल दिल्ली से 15 प्रमुख शहरों के बीच ट्रेन की आवाजाही होगी. जिन शहरों के लिए ट्रेनें चल सकती हैं उनमें अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.