BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार में एक दिन में ठीक हुए रि’कार्ड 51 मरीज, अब तक 318 मरीज स्वस्थ, यहां देखिये सबकी लिस्ट…

बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. लेकिन दूसरी ओर एक बड़ी राहत की खबर ये है कि बहुत तेजी से यहां लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं. स्वास्थ विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में अब तक 318 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जिससे लोगों के चेहरे पर ख़ुशी का भाव झलक रहा है. बिहार के मरीज अन्य राज्यों की तुलना में कोरोना से लड़ने में ज्यादा सक्षम हैं. वह तेजी से ठीक हो रहे हैं.

बिहार में एक दूसरा मरीज हो रहा स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक 318 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं. इस आंकड़ें को एनालिसिस करने पर फर्स्ट बिहार की टीम ने पाया कि राज्य में 54.35 प्रतिशत लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं. इस हिसाब से अगर देखा जाये तो बिहार के अंदर हर एक दूसरा मरीज स्वस्थ हो रहा है. जबकि देश में हालत काफी अच्छे नहीं हैं. भारत में स्वस्थ होव वाले मरीज 29.91 प्रतिशत हैं. यानी कि राष्ट्रीय स्तर पर हर एक तीसरा कोरोना मरीज ठीक हो रहा है. भारत में अब तक 17846 लोग ठीक हो चुके हैं. जिसमें पिछले 24 घंटे के अंदर 2607 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

बिहार में इस महीने 3 मौ’त
कोरोना संक्रमण को लेकर मौ’त के मामले में बिहार का आंकड़ा इस महीने बिलकुल भी ठीक नहीं रहा है. मई महीने के पहले ही हफ्ते में 3 लोगों की मौ’त हो चुकी है. मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले तीन मरीज की मौत इसी महीने हुई है. जबकि इससे पहले मार्च में एक और अप्रैल में एक-एक मरीजों की मौ’त हो चुकी है. जिससे राज्य में म’रने वालों का आंकड़ा 5 हो गया है. जो कि बिहार में अब तक के पॉजिटिव केस का 0.84 प्रतिशत है. भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 95 लोगों की जान’ गई है. जिसके कारण म’रने वालों का आंकड़ा 1981 हो गया है. यह कुल मरीजों की तुलना में 3.32 % है.

बिहार में 45% केस एक्टिव
बिहार में अब तक 569 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 318 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जबकि 5 लोगों की मौ’त हुई है. लिहाजा अभी भी बिहार में 266 केस एक्टिव हैं. इस हिसाब से बिहार में अभी भी 45.33 प्रतिशत केस एक्टिव हैं. भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 59662 केस सामने आ चुके हैं. जिसमें 39834 एक्टिव केस शामिल हैं. यानी कि भारत में अभी भी 66.76  प्रतिशत केस एक्टिव हैं.

बिहार में ठीक होने वाले 318 मरीजों की लिस्ट –

अरवल – 02
औरंगाबाद – 08
बेगूसराय – 08
भागलपुर – 03
भोजपुर – 10
बक्सर – 54
गया – 06
गोपालगंज – 17
जहानाबाद – 01
कैमूर – 25
लखीसराय – 02
मधेपुरा – 02
मुंगेर – 43
नालंदा – 35
नवादा – 03
पटना – 21
रोहतास – 40
सारण – 06
सीतामढ़ी – 01
सीवान – 26
वैशाली – 02

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.