Breaking NewsSTATE

राधे मां ने कोरोना के खि’लाफ ल’ड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया, दिल्ली CM रिलीफ फंड में दिया दान…

श्री राधे मां चैरिटेबल सोसाइटी नई दिल्ली ने कोरोना वायरस से निपटने में मदद के तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का योगदान किया है।

राधे मां द्वारा संचालित यह सोसायटी अब तक 25 लाख रुपये का योगदान कोविड-19 संबंधी अलग-अलग फंडों में कर चुकी है। राधे मां ने अरविंद केजरीवाल द्वारा बेहतर शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए उठाए गए कदमों तथा कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की है।

सोसाइटी की ओर से शनिवार को जारी बयान में राधे मां ने कहा कि समाज सेवा एक ऐसा कार्य है जिससे मन को शांति मिलती है। जो सुख हमें दूसरों की सेवा या समाज की सेवा करने में मिलता है वो सुख सारे सुखों से अलग होता है। हमारे शास्त्रों में भी वर्णित है सेवा परमो धर्म और अगर यह भावना सभी मानवों के दिलों में व्याप्त हो जाए तो मानव जीवन को सार्थकता मिल जाएगी और जरूरतमंद लोगों को जीवन। ऐसा करके हम कोरोना जैसी महामा’री को हरा सकते हैं।

इससे पहले सोसायटी की तरफ से राधे मां द्वारा 10 लाख रुपये का योगदान पी.एम. केयर्स फंड में, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में 5 लाख रुपये का तथा पंजाब के मुख्यमंत्री सहायता निधि कोविड-19 में 5 लाख रुपये का योगदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.