लॉक डाउन के तीसरे चरण के पांचवे दिन पुलिस प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच दिन’दहाड़े स’शस्त्र अप’राधियों ने फिर से लू’ट की घ’टना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के औराई थाना क्षेत्र के सिमरी चौक स्थित एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक शिशिर कुमार से बाइक सवार लुटेरों ने ह’थियार का भ’य दिखा कर 4 लाख 15 हजार रुपये लूट लिये और आराम से फरार हो गए. संचालक शिशिर कुमार ने बताया की लू’ट का वि’रोध करने पर अप’राधियों ने पि’स्टल के बट से वार कर घा’यल कर दिया.

उसने बताया की 4 लाख 15 हजार रुपये उसने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक से निकासी कर वह अपने सीएसपी सेंटर के लिये निकला था, पूर्व से उसकी जेब में 10 हजार रूपए थे जो लु’टे’रों की नजर से बच गए. घ’टना औराई से ससौली से सिमरी के बीच की बताई जा रही है. लूट के रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर छानबीन में जुटी है.

सवाल यह उठता है की बिहार में सुशासन की सरकार में अ’पराधियों का बोलबाला हो चुका है, बिहार में दिनद’हाड़े बैंक और सीएसपी संचालकों से लूट हो रही है, जबकि लॉक डाउन के कारण गली मुहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों, चौक चौराहों और हाईवे पर पुलिस बल तैनात है, फिर अपरा’धी इतनी दिलेरी से घटना को अंजाम दे कर कैसे और कहाँ फरार हो जा रहें हैं. कुछ दिन पूर्व भी सदर थाना से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की भगवानपुर शाखा से अ’पराधियों ने दिनद’हाड़े 13 लाख 89 हजार रूपए लू’ट फ़रार ही गए थे.




Leave a Reply