क्रेशर उद्योग संघ ने जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण के लिए जिला प्रशासन को दिए 17 टन अनाज ॥
बोकारो : क्रेसर उद्योग संघ बोकारो के द्वारा आज 17 टन अनाज जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण हेतु जिला प्रशासन बोकारो को प्रदान किया गया। उपायुक्त, बोकारो श्री मुकेश कुमार को क्रेशर उद्योग संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दयाशंकर राय ने अनाजों से भरा हुआ ट्रक जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण हेतु प्रदान किया। उपायुक्त ने कहा कि संकट के इस घड़ी में जरूरतमंद तथा असहाय लोगों को मदद एवं सहायता प्रदान करने में जिला प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी तथा संपन्न लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। कोविड-19 के खिलाफ जं’ग में जिला प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी तथा आम लोगों की अहम योगदान है इन्हीं के सहयोग तथा जागरूकता के कारण बोकारो जिला एक दिन कोविड-19 के संक्रमण से पूरी तरह आने वाले दिनों में मुक्त हो सकता है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट श्री नीतीश कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती के अलावे क्रेशर उद्योग संघ के श्री निर्मल कुमार सिंह, श्री मोहन जैन,श्री मनोज पासवान, श्री सुधीर कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।



Leave a Reply