BIHARBreaking NewsSTATE

मकान बनाने वालों के लिए खुशखबरी, लोगों को जल्द ही मिलेगा सस्ते दाम पर बालू, सरकार कर रही है यह तैयारी…

मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें जल्द ही सस्ते दर पर बालू मिलेगा। लॉकडाउन के कारण राज्यमें रुकी बालू घाटों की बंदोबस्ती फिर से शुरू होगी।

पटना, भोजपुर समेत अन्य जिलों में घाटों की बंदोबस्ती मई में ही पूरी करने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि बंदोबस्ती की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।

भोजपुर और पटना जिले की सोन नदी के किनारे लाल बालू निकालने के लिए 40 घाटों की बंदोबस्ती होगी। पटना में भी गंगा नदी से सफेद बालू खनन के लिए बंदोबस्ती की जाएगी। घाटों की नीलामी ऑनलाइन होगी। इसके लिए 18 मई को निविदा (टेंडर) अग्र धन जमा करने होंगे। 22 मई को ई-नीलामी होगी।

बता दें इसके पहले 17 अप्रैल को नीलामी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.