BIHARBreaking NewsGAYASTATE

बड़ी खबर: गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे 8000 अप्रवासी बिहारी, विदेश से वापसी की तैयारी तेज…

कोरोना संक्रमण के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने का सिलसिला जल्द शुरू होने जा रहा है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। बिहार के करीब आठ हजार यात्रियों को लाया जल्द वापस लाया जा सकता है। गया एयरपोर्ट पर इन यात्रियों को उतारे जाने की तैयारी है। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है।

गया एयरपोर्ट पर बिहार के आठ हजार यात्रियों को विदेशों से जल्द वापस लाया जा सकता है। गृह मंत्रालय के  निर्णय  के बाद अब इसकी कवायद तेज कर दी गयी है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बोधगया में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आओ को इस पूरे अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। गया हवाई अड्डे पर आने वाले अप्रवासी बिहारियों का रजिस्ट्रेशन और स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही उनके आवासन, भोजन आदि की व्यवस्था भी जिला प्रशासन स्तर से होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.