कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतर’नाक आज की स्थिति में हमारा सिस्टम हो गया है. जिस वैश्विक महामा’री कोरोना संक्रमण से ल’ड़ने के लिए तमाम प्रकार की तैयारियां देशभर में की जा रही है, सतर्कता बरतने के साथ ही सफाई पर हर ओर ध्यान दिया जा रहा है. वहीं मुजफ्फरपुर में जमीनी स्तर पर स्वच्छता पर कोई काम नहीं हो पा रहा है. गंदगी और कचरे के ढेर में इस कदर की गंदगी है कि गन्दगीजनित संक्रमण होना लगभग तय है. खास बात यह है कि विभागीय जिम्मेदार महज अपील करने में जुटे हैं, कोई शहर के कुछ हिस्सों को सैनिटाइज कर फोटो खिंचवाकर शपथ दिलवा रहा है तो कोई मॉस्क लगाकर सतर्कता बरतने को जागरूक कर रहे लेकिन जमीनी स्तर पर न आम दिनों में कुछ हो पाया और न ही अब जब कि कोरोना को संक्रमित महामारी घोषित की जा चुका है.
जिलेभर की नगरीय निकायों की स्थिति लगभग ऐसी है. ऐसे में क्या वाकई नगर विकास व आवास मंत्री से लेकर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मेयर, उपमेयर द्वारा विभिन्न माध्यमों से अपील कर लेने, हमारे रोजाना हाथ आगे कर शपथ ले लेने और मुंह पर मॉस्क लगा लेने से हम सम’स्या से ल’ड़ लेंगे? या फिर जमीनी स्तर पर सफाई और अन्य तरह से अ’लर्ट होने की जरूरत है.





Leave a Reply