BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बड़ी खबर: मैट्रिक के छात्रों के लिये खुशखबरी, परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू ,जल्द ही आएगा रिजल्ट…

कोरोना संकट में चल रहे लॉक डाउन और माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों की हड़ताल की वजह से मैट्रिक मैट्रिक की कॉपियों की जांच नहीं हो पा रही थी ।लेकिन माध्यमिक शिक्षकों के हड़ताल समाप्त हो जाने से सरकार ने राहत की सांस ली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर मैट्रिक कॉपियों की जांच बुधवार से शुरू कर दी गई है कॉपियों के मूल्यांकन का काम 10 मई तक चलेगा और उम्मीद है की मई के अंतिम  सप्ताह तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

सैनिटाइज करने के बाद ही शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र में मिलेगा प्रवेश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर मैट्रिक की कॉपियों की जांच तो शुरू कर दी गई है लेकिन कोरोना से बचने के लिए तमाम उपायों के साथ .कॉपी के मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करने वाले शिक्षकों को पहले सैनिटाइज किया जाएगा। इतना ही नहीं मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जाएगा ।कॉपी जांच करने वाले सभी शिक्षकों को जिला प्रशासन के द्वारा पास निर्गत किया जा रहा है।वही पता चला है कि अधिकांश कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है और बुधवार से बचे हुए कॉपियों की जांच के साथ नंबर को अपलोड करने का काम शुरू होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.