BIHARBreaking NewsNAWADASTATE

सांसद प्रतिनिधि ने अपनी ही सरकार पर उठाये सवाल, कहा चुपके से श’राब बिक्री की बजाय हो विधिवत शराब की बिक्री

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान में नवादा सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह बबलू ने अपनी ही सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर लिखा है कि चोरी चुपके शराब की बिक्री से बेहतर है, बिहार में विधिवत शराब की बिक्री होनी चाहिए.

इसके बाद उनके फोलोवर्स उनके समर्थन में उतर आये. कई लोगों ने कमेन्ट बॉक्स में शराब की बिक्री चालू करने की अपील की. कई लोगों ने कहा कि बिहार में आप की सरकार है. फैसला आप लोगों के हाथ में ही है.

बताते चलें की नवादा से लोक जन शक्ति पार्टी से चन्दन सिंह चुनाव जीते हैं और शशि भूषण सिंह बबलू उनके प्रतिनिधि है.

आपको बताते चलें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद कई इलाकों में शराब का अवैध कारोबार हो रहा है. हालाँकि पुलिस की ओर से कई बार बार शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वही हजारों लीटर शराब भी बरामद किया गया. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.