BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

शिवहर जेल में ड्यूटी से पहले नंगा कर ली जा रही है सिपाहियों की तलाशी, वीडियो हुआ वायरल, मचा ब’वाल…

कोरोना काल में  भी बिहार पुलिस के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे. बिहार पुलिस को श’र्मसार करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जेल के भीतर घुसने से पहले सिपाहियों को वर्दी उतरवाकर उनकी तला’शी ली जा रही है. वीडियो में कई  सिपाही जहां चड्डी में नजर आते हैं वहीं कईयों की तो चड्डी तक उतरवा कर तलाशी ली जा रही है.

बताया जा रहा है कि वीडियो  शिवहर मंडलकारा का है. जहां जेलर साहब के तानाशाही फरमान के बाद पुलिसकर्मियों को नंगा करके उनकी तलाशी ली गई . वीडियो बना रहे शख्स की बातचीत से ये समझ में आता है कि वो जेलर के तुगलकी फरमान से बेहद गुस्से में है . वीडियो बना रहा शख्स कपड़े उतार रहे पुलिसकर्मियों से कहता है कि कपड़ा उतार कर दीजिए तलाशी क्योंकि चड्डी में भी गांजा जा सकता है . 

जेल में एंट्री से पहले सिपाहियों की वर्दी उतरवाकर जेलर साहब आखिर साबित करना चाहते हैं ये समझ से परे है.  फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग बिहार पुलिस को शर्मसार करती इन तस्वीरों पर हैरान हैं. जेलर के तुगलकी फरमान के बाद इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर बिहार पुलिस की छवि को तगड़ा बट्टा लगा दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.