BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी डीएम की अध्यक्षता में कई बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा, कहा- मौजूदा दौर में रहें अधिक सतर्क और सजग

डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लॉक डाउन 3 का अनुपालन, बाहर से आने वाले श्रमिकों छात्रों आदि को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं ,राशन वितरण, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता ,आदि को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कर वर्तमान में हमें ज्यादा ही सजग सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि पूरी सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन करवाएं। उल्लंघन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करे।

डीएम ने बाहर से आने वाले श्रमिकों छात्रों आदि को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं का भी समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि अभी काफी संख्या में बाहर से सभी छात्र आदि जिले में आएंगे ऐसी स्थिति में हमें पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लेनी होगी ।

एडीएम मुकेश कुमार ने कहा कि सभी प्रखंडो में कोरेन्टीन केंद्रों में आने वाले प्रवासियों के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई है। डीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों का अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग किया जाएगा ,साथ में उन्हें उनके संबंधित प्रखंडों के कोरेन्टीन केंद्र में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से कोरेंटिन में रहना होगा और निर्धारित अवधि के बाद ही अपने -अपने घरों में जा सकेंगे।

इसके अतिरिक्त डीएम ने राशन वितरण वितरण, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, मनरेगा, जल जीवन हरियाली आदि योजना में चल रहे कार्यों आदि का भी समीक्षा किया और संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, मुकेश कुमार ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी, कुमार गौरव, डीटीओ चितरंजन प्रसाद, डीएसओ अरविंद मिश्रा, डीपीआरओ परिमल कुमार आदि उपस्थित थे ।

Sitamarhi Saroj kumar Gupta

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.