BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश ने कहा- रेल किराये को लेकर बिहार लौटनेवाले लोग ना हों प’रेशान, 500 रुपये भी देगी सरकार

लॉकडाउन में फंसे बिहार के अप्रवासी लोगों के बिहार आने को लेकर रेल किराए पर छिड़े विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि बाहर से आने वाले छात्रों और मजदूरों का किराया बिहार सरकार वहन करेगी। सीएम ने आज एक वीडियो जारी कर अपना संदेश सुनाया और साफ कहा कि इसे लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा लॉकडाउन के दौरान ट्रेन से बिहार वापस आने वाले छात्र, मजदूर और अन्य लोगों  बिहार सरकार 500-500 रुपये देगी। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इन लोगों को रेल किराया देने की जरूरत नहीं है। यह हमारी जिम्मेदारी है। 

राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है, ना हों परेशान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के कोटा एवं अन्य स्थानों से जो भी छात्र बिहार आ रहे हैं उन्हें रेल किराया नहीं देना होगा। इसके लिए बिहार सरकार रेलवे को पैसा दे रही है। साथ ही बहार फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों के लिए भी निर्णय लिया है कि उनके यहां आने तक के खर्च भी सरकार उठाएगी और उन्हें अलग से 500 रुपये भी दिया जाएगा।

छात्रों को रेल भाड़ा नहीं देना है

सीएम नीतीश ने साफ किया कि बाहर से आ रहे छात्रों को रेल का भाड़ा नहीं देना है बल्कि राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है और साथ ही उन्होंने बिहार वापस आ रहे  मजदूरों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं वो जिस स्टेशन पर आएंगे वहां से उनके प्रखंड मुख्यालय तक ले जाया जाएगा। वहां उनके रहने खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। ऐसे लोगों को जो किराया लगा है गंतव्य से घर आने में वो बिहार सरकार वहन करेगी।
मजदूरों को खर्च के लिए मिलेगी उचित राशि

सीएम ने कहा कि जब मजदूर या बाहर से आए लोग 21 दिन बाद क्वारेंटीन सेंटर से निकलेंगे तो  उनके खर्च के अलावा 500 रुपए जिसके लिए न्यूनतम 1000 रूपए की राशि तय की गई है वो भी उन्हें दी जाएगी। नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार ने बाहर फंसे 19 लाख लोगों को 1-1 हजार रूपया दिया है और हम लोगों के हित में काम कर रहे हैं लेकिन लोगों की बयानबाजी के कारण मैंने सोचा कि मैं हीं इस विषय में सभी को बता दूं।
सीएम नीतीश ने बिहारवासियों की सराहना की

सीएम ने रेल परिचालन का जिक्र करते हुए कहा कि कोटा से आने वाले विद्यार्थियों से रेल की सुविधा शुरू की गई है और ये लगातार जारी भी है।

सीएम ने कहा कि लॉकडाउन को बिहार के लोग सफल बना रहे हैं और अगर कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो बिहार को लॉकडाउन के सही पालन में विशेष दि’क्कत नहीं हो रही है।

नीतीश कुमार ने अपील करते हुए कहा कि लोग कोरोना बीमारी से भयभीत न हों बल्कि सजग हों। हमारी सरकार का विश्वास काम करने में है न कि केवल बातें और आरोप-प्रत्यारोप में। सीएम ने बाहर से आ रहे लोगों से अपील की और कहा कि केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन बनाया है उसके तहत ही बाहर से फंसे लोग बिहार आएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.