Breaking NewsDELHI

दिल्ली में खुली श’राब की दुकानें, इतनी भीड़ उमड़ी कि करनी पड़ीं बंद…

लॉकडाउन 3.0 में जनता को कई तरह की रियायत मिली हैं. दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुबह से हलचल दिख रही है. इस बार श’राब की दुकानें भी खुल गई हैं, ऐसे में सोमवार को दिल्ली की शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ नज़र आई. भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कई इलाकों में दिल्ली पुलिस को दुकानें बंद करवानी पड़ी.

गौरतलब है कि 24 मार्च के बाद से ही देशभर में लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद थीं. अब जब लॉकडाउन का तीसरा फेज़ आया है, तो शराब-पान-गुटखा की दुकानों को खोल दिया गया है.

सोमवार को जब दुकानें खुलीं तो सुबह आठ बजे से ही लंबी-लंबी कतारें शराब की दुकानों के आगे खुल गईं. इस दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई नज़र आई, कई जगह 2-2 किमी. लंबी लाइनें लगी थीं. इसी के चलते अब दिल्ली पुलिस ने कुछ दुकानों को बंद करवा दिया है, क्योंकि भीड़ बेकाबू हो रही थी. कश्मीरी गेट के पास पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा.

पुलिस की ओर से कृष्णानगर में खुली शराब की दुकान को भी बंद करवाया गया, क्योंकि यहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे. हालांकि, अभी शराब की दुकानों को बंद करवाने का कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है.

बता दें कि शराब की बिक्री से राज्य सरकार के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा आता है, ऐसे में लंबे वक्त से मांग की जा रही थी कि इन दुकानों को खोल दिया जाए.

लॉकडाउन-3 में दिल्ली समेत कई इलाकों में काफी छूट दी गई हैं. दिल्ली अभी रेड जोन में है लेकिन उसके बावजूद राज्य सरकारों ने कुछ छूट देने का ऐलान किया है. इस दौरान जरूरत की दुकानों के अलावा गली-मोहल्लों में सभी तरह की इक्की-दुक्की दुकानें खोलने की भी छूट है. दिल्ली में प्राइवेट दफ्तरों को भी खोला गया है, जहां पर 33 फीसदी स्टाफ उपस्थित रह सकेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.