MUZAFFARPUR : मीनापुर प्रखण्ड के पीएलवी मुन्ना आलम ने सूचना दी थी कि मीनापुर प्रखंड अन्तर्गत तीन अत्यंत गरीब परिवार जो किसी तरह भीख माँग कर अपना गुजर बसर कर रहे थे और लॉक डाउन के कारण भुखम’री के कगार पर पहुंच चुके थे. उन्हें अभी तक किसी भी प्रकार का कोई सरकारी लाभ भी नहीं मिला था, आस पड़ोस के लोग उन्हें कुछ मदद स्वरुप खाद्य सामग्री दे देते थे.
ऐसे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर के सचिव राजीव रंजन सिंह ने मानवता के आधार पर उनकी मदद करने का निश्चय किया और उनके समग्र प्रयत्नों से गरीब और असहायों के बीच राहत सामग्री का वितरण सम्भव हो सका.

जिला विधिक प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर के सचिव के निर्देश पर डीएलएसए के कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से राशन सामग्री की व्यवस्था की ताकि चिन्हित परिवारों की सहायता की जा सके.
सचिव महोदय के अनुरोध पर कार्यालय कर्मी दिनेश कुमार ने राशन व राहत सामग्री मीनापुर प्रखंड अन्तर्गत चिन्हित परिवारों तक पहुचाने का बीडा उठाया और पीएलवी अभय कुमार के सहयोग से राशन व राहत सामग्री तीनों चिन्हित परिवारों को जिला विधिक प्राधिकरण कार्यालय की ओर से सहयोग स्वरूप प्रदान किया.
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर के ग्राम गोसाई बनुआ पंचायत बेलाहीलच्छी, तुर्की यादव टोला पंचायत तुर्की पश्चिमी, मीनापुर और टेंगरारी टोले धपहर के तीन परिवारों के बीच पहुँच कर उनके बीच राशन और राहत सामग्रियाँ वितरित की गई.
जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव राजीव रंजन सिंह ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी कार्यालय कर्मी विशेष कर दिनेश कुमार की काफी सराहना की.



Leave a Reply