BIHARBreaking NewsPATNASTATE

स्पेशल ट्रेन से जयपुर से दानापुर पहुंचे मजदूर, बिहार आते ही ली राहत की सांस, चेहरे पर लौटी मुस्कान, देखें तस्वीरें…

जयपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन दानापुर पहुंची. इसमें 1187 यात्री थे. जैसे ही यात्री बिहार की सीमा में बक्सर से पहले प्रवेश किए उनके चेहरे पर खुशी लौट आई. दानापुर उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली.

कई मजदूर सिंगल थे तो कई पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ जयपुर में फंसे हुए थे. लेकिन दानापुर आते ही लॉकडाउन का द’र्द कुछ कम हुआ.

दानापुर स्टेशन पर आने के बाद सभी का स्क्रीनिंग किया गया है. इसके बाद उनको बसों से उनको घरों के लिए भेज दिया गया.

सभी की स्क्रीनिंग कराने के लिए  सैकड़ों की संख्या में रेलवे पुलिस के जवान और बिहार पुलिस के जवान दानापुर स्टेशन पर मौजूद रहे.

कोई मजदूर रोहतास का था कोई कैमूर का था. स्टेशन पर आने के बाद सभी खुश नजर आए. बताया कि वह वहां पर सिमेंट फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए थे.


ट्रेन में मजदूरों को खाने की व्यवस्था की गई थी.  खाने के साथ-साथ पानी की व्यवस्था रेलवे की और से की गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.