Breaking News

गायघाट थाने में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

थाना परिसर में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने की. थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से आये मुखिया और जनप्रतिनिधि से पंचायत की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने पर उनकी राय ली. मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान का महीना चल रहा है, इस क्रम में शुक्रवार(जुम्मा) के दिन होली है, जिससे नमाज के दौरान रंग लगने की संभावना को उनके समक्ष रखा. थानेदार उमाकांत सिंह ने लोगों से शांति और प्रेमपूर्वक होली मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि रंग खेलना खुशी का प्रतीक है, लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती न किया जाए, सभी को स्वेच्छा से होली मनानी चाहिए. सभी को देखते हुए जबरजस्ती रंग नहीं डाले,नमाज पढ़ने वाले सतर्क रहे, ताकि विवाद नहीं हो. थानेदार ने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध है. अगर डीजे बजाते पकड़ाता है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाये. अगर कहीं परेशानी समझ में आती हो, तो पुलिस को तुरंत सूचना दें. होली के पहले शराब को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है. शराब बेचने व पीने वाली को चिह्नित कर के होली के पहले कार्रवाई कर दी जायेगी ताकि होली में विवाद पैदा न हो सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी अफवाह सूचना को फैलाने से हम सभी को बचना है, ताकि शांतिपूर्ण त्योहार मनाने में कोई आंच नहीं आए. शांति समिति बैठक के उपरांत थाना परिसर में होली मिलन समारोह हुआ. इसमें हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर आपसी एवं भाईचारे का संदेश दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.