Breaking News

विरोधियों में चल रहे चर्चा की निरंजन राय के टिकट पर संकट मंडरा रहा..तेजस्वी पहुंचे गायघाट लगा विराम..

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के खजूरी ग्राम में गायघाट से आरजेडी विधायक निरंजन राय के आवास पर भुईया बाबा के पूजा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए ।आयोजित जन सभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंच के कहा कि आप सभी लोग एक जुट होकर महागबंधन की सरकार बनने में सहयोग करे और बिहार एवं मुजफ्फरपुर को विकसित करने में सहयोग करे।आने वाले पर्व होली की मेरे तरफ से और लालू प्रसाद यादव जी के तरफ से आप सभी लोगों को शुभकामनाएं।
इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में राजद सरकार बनाने का आह्वान किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि राजद की सरकार बनती है, तो सभी वर्गों के सम्मान और जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
साथ ही, उन्होंने भुईंया बाबा के पूजा में लोगों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।इसके साथ ही आप को बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में विरोधियों की बीच में यह चर्चा का विषय था कि निरंजन राय के आगामी टिकट पर संकट मंडरा रहा है।

लेकिन ऐसे में तेजस्वी यादव गायघाट विधायक निरंजन राय के आवास पर गायघाट खजूरी में आकर विरोधियों में हो रही चर्चा पर विराम लगा दिया हैं। राजनीतिकारों का माने तो
ऐसे में विधायक के समर्थकों में यह संदेश भी मिला कि आगामी विधानसभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन के राजद उमीदवार फिर निरंजन राय ही होंगे जो वर्तमान में विधायक हैं यहाँ से।

इस दौरान भारी संख्या में लोगों को भी इकट्ठा करके रखा गया था तेजस्वी यादव के बातों को सुनाने के लिए विधायक निरंजन राय ने।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.