होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए बेनीबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार राय ने की। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि होली को पूरी तरह भाईचारे और शांति के साथ मनाना है। किसी ऐसे व्यक्ति को रंग न लगाया जाए, जो नहीं चाहता हो। त्योहारों का असली आनंद आपसी सौहार्द में ही है। शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए जागरूक करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन से उसकी सच्चाई की पुष्टि करें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में डीजे बजाया नहीं जायेगा। अगर डीजे बजाया गड़बड़ी हुए तो खैर नहीं होगा। संचालक पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।





Leave a Reply