होली के रंगों में सराबोर बिहार छात्र संघ के होली मिलन समारोह ने इस बार सामाजिक एकता और सद्भाव का अनूठा संदेश दिया। रामदयालू सिंह महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने मिलकर होली की खुशियां मनाईं।
बिहार छात्र संघ द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज को एकता और सौहार्द का संदेश देने की पहल की गई। छात्र संघ के अध्यक्ष गौतम सिंह ने लोगों से नशामुक्त होली मनाने और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

होली का त्योहार हमें जोड़ने का काम करता है, तोड़ने का नहीं। हम सबको मिलकर इसे खुशी और प्रेम से मनाना चाहिए।
बिहार छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ होली का आनंद लेना ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना भी है। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि हर धर्म, हर समुदाय के लोग साथ आएं और यह संदेश दें कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार भी है।


इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें गीत-संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से त्योहार की खुशी को साझा किया गया।समारोह में निखिल सिंह, मनीष सरदार, अमरनाथ सिंह, आईटी सेल अध्यक्ष मयंक राज, तैयब खान, मो. इकरम, आदित्य झा, अमन चौहान सहित कई छात्र मौजूद रहे और एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

बिहार छात्र संघ का यह आयोजन यह साबित करता है कि त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी होता है। इसी तरह, समाज में एकता और भाईचारे के रंग हमेशा बने रहें।





Leave a Reply